
CG News: पारिवारिक विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, पति भी झुलसा, दोनों की हालत गंभीर(photo-unsplash)
CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के खैरागढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी ने शरीर पर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। मामला शनिवार दोपहर मदराकुही ग्राम की है। घटना में महिला का पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेस बुलाकर दोनों को सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाजार चौक में आंगनबाड़ी केन्द्र के पास रहने वाले राजकुमार साहू 34 वर्ष की पत्नी ममता साहू 33 वर्ष ने दोपहर में पति के साथ विवाद के बाद घर पर रखे मिटटी तेल को शरीर पर डालकर आग लगा ली। घर मे इस दौरान महिला का पति, सास व चार बच्चे भी मौजूद थे। महिला ने आग खुद लगाई या लड़ाई के दौरान पति द्वारा लगाया गई, इसको लेकर सस्पेंस है। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल शर्मा दलबल के साथ सिविल अस्पताल पहुँचे और कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि महिला 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई है। पति भी काफी गंभीर रूप से झुलसा है। जिसके चलते दोनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। महिला के सास से पूछताछ के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Updated on:
20 Jul 2025 12:31 pm
Published on:
20 Jul 2025 12:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
