10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता पर हत्या का शक.. पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

Crime News : घुमका में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता पर हत्या का शक.. पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता पर हत्या का शक.. पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

राजनांदगांव। Crime News : घुमका में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस हत्या की आशंका पर विवेचना मेंं जुटी है। मृतक के पिता पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : दो दिन बाद दो डिग्री तक गिरेगा पारा, 17 से हल्की बारिश के आसार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमका निवासी 28 वर्षीय तारेश वर्मा को गंभीर व संदिग्ध अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ और पिता गन्नू राम ने पुत्र तारेश पर हाथ, घुसा व डंडे से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पिता गन्नूराम को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग