2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनाथजी के दर्शन कर लौट रहे तीन लोगों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, गंभीर घायल जयपुर रैफर

मृतक व घायल एक ही परिवार के परिजन व रिश्तेदार थे, जो नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:52 AM IST

Accident

राजसमंद/नाथद्वारा। राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर झाम्बू का तालाब के पास सोमवार रात बीच सडक़ मवेशी के शव पर चढऩे से वैन का संतुलन बिगड़ गया और वैन पलट गई जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फोरलेन पर मवेशी का शव करीब दस से बारह घंटे तक पड़ा रहने के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। मृतक व घायल एक ही परिवार के परिजन व रिश्तेदार थे, जो नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

घायलों को किया जयपुर रैफर
जानकारी के अनुसार झाम्बू का तालाब के पास बीच सडक़ मवेशी के शव पर चढकऱ कार पलट गई। हादसे में मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) निवासी मनीषा (32) पत्नी उमेश टेलर, झड़ोल, कोशीस्थल (भीलवाड़ा) निवासी जगदीश (52) सोहनलाल टेलर व भीलवाड़ा निवासी कुसुम (28) पत्नी हरीश टेलर की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह मांडलगढ़ निवासी कोमल (12) पुत्र उमेश टेलर, कांकरोली निवासी रतन कुमारी (55) पत्नी बाबूलाल सहित तीन लोगों को नाथद्वारा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को सडक़ से हटाया। हादसे में ये भी घायल दुर्घटना में झड़ोल (भीलवाड़ा) निवासी चंदा (42) पत्नी जगदीश टेलर, चीना (17) पुत्री जगदीश टेलर, मांडलगढ़ माही (13) पुत्री संजय टेलर, झड़ोल निवासी सत्यनारायण (21) पुत्र जगदीश टेलर, झड़ोल निवासी कन्हैयालाल (13) पुत्र जगदीश टेलर, मांडलगढ़ निवासी याशू (9) पुत्र उमेश टेलर, लौहारिया (भीलवाड़ा) निवासी प्रिंस (11) पुत्र संजय टेलर, छोटी (5) पुत्री हरीश टेलर , मांडलगढ़ (7) कन्नु पुत्री हरीश टेलर, झड़ोल (भीलवाड़ा) निवासी चालक पूरणमल (40) पुत्र सोहनलाल लखारा आदि घायल हो गए।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़