
इधर, कंपाउण्डर के भरोसे चल रहा अस्पताल
कुंवारिया. क्षेत्र के गलवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन करीब 6 माह से तैयार है। लेकिन, उद्घाटन नहीं होने से इस पर धूल की परतें जम रही है और अस्पताल पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। विभागीय उदासीनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों की ढिलाई के चलते सवा करोड़ का नया भवन तैयार होने के बावजूद रोगियों को पुराने भवन में ही समस्याओं के बीच उपचार करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि, भवन के तैयार होने के साथ ही ठेकेदार ने उसे चिकित्सा विभाग को भी काफी समय पूर्व ही सुपुर्द कर दिया था। ऐसे में यह भवन अनुपयोगी होने से व देखरेख के अभाव में इसको नुकसान की संभावना भी बनी हुई है। बताया गया कि पुराने भवन में प्रसव की सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिला को दूरदराज अस्पताल में जाना पड़ता है। जबकि, नए भवन में सुविधा है, लेकिन अस्पताल उसमें स्थानांतरित ही नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
माह में एक बार ही आता है चिकित्सक
गांव के समाजिक कार्यकर्ता लालूराम कुमावत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त चिकित्सक यहां माह में सिर्फ एक ही बार आते हैं। उनकी ड्यूटी आमेट में भी होने से ज्यादातर समय वे आमेट में ही लगे रहते हैं। ऐसे में यहां ग्रामीणों को कंपाउण्डर के भरोसे ही उपचार करवाना पड़ता है।
यहां के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
गलवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होगा तो क्षेत्र के काबरी, बागपुरा, करतवास, कलामतों का खेड़ा, लोडियाना, मुरडा, धनकपुरा, गोवलिया, झौर, देवली, जोधपुरा, लालू खेड़ी, शंभूपुरा, उलपुरा, बुधपुरा, रकमपुरा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के मरीजों को फायदा मिलेगा।
शीघ्र होगा स्थानांतरित
गलवा अस्पताल शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित करवाया जाएगा। साथ ही वहां स्थायी चिकित्सक भी नियुक्त करवाएंगे।
डॉ. अनुराग शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, आमेट
Published on:
11 Apr 2018 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
