9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajsamand Crime News : जज का सख्त फैसला, कहा – आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दुष्कर्मी

POCSO Court Strict Decision : राजसमंद में एक नाबालिग बालिका से रेप मामले में पॉक्सो कोर्ट के जज ने सख्त फैसला सुनाया। कहा- आखिरी सांस तक दुष्कर्मी जेल में रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
court-order.jpg

court-order

Minor Rape Case in Rajsamand : राजसमंद में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार के अभियुक्त को पॉक्सो कोर्ट राजसमंद की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ ने आजीवन (शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए) कठोर कारावास तथा 25,000 रुपए जुर्माने से दंडित किया। बताया कि दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को पीड़िता के पिता ने केलवाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में घटना की जानकारी दी।



4 नवम्बर की रात 8 बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर शौच के लिए गई थी। परिवार के लोग दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। पुत्री रात करीब 10 बजे वापस घर आई तो वह काफी घबराई हुई थी। बिना बोले कमरे में जाकर सो गई। दूसरे दिन बच्ची को उठाया और परेशानी के बारे में पूछा तो वह फिर बिना बोले सो गई। उसके मुंह पर खरोंच के निशान थे। पूछताछ करने पर वह जोर-जोर से रोने लगी।

यह भी पढ़ें - कमाल, बिना इंटरनेट और स्मार्ट फोन के भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट, चौंक गए न



फिर उसने बीती रात का घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि जब वह शौच करने गई तो वहां आरोपी आया। उसे रोका और जबरदस्ती पकड़कर मुंह दबा उससे बीड़ में ले जाकर आम के पेड़ के नीचे बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, अब सस्ती मिलेगी बजरी, मार्च में इस डेट को होगी ऑनलाइन नीलामी