10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्पसंख्यक आयकरदाता को भी एजुकेशन लोन

प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग के आयकरदाताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भी बच्चों को ऊंची पढ़ाई करने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 13 Sep 2015, 11:01 PM IST

rajsamand

rajsamand

राजसमंद।प्रदेश के अल्पसंख्यक
वर्ग के आयकरदाताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भी बच्चों को ऊंची पढ़ाई करने
विदेश में भेजने के लिए लोन मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त
एवं विकास निगम लिमिटेड [आरएमएफडीसीसी] की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा
है।


प्रदेश में पहली बार यह योजना शुरू की गई है। अब तक इस वर्ग के 81
हजार से एक लाख 30 हजार रूपए वार्षिक आय वालों को ही ऋण दिया जाता
था।


नई योजना से प्रदेश के छह लाख रूपए तक वार्षिक आय वालों को भी अब कम
ब्याज दर पर नियमानुसार 30 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण के लिए जिला
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को आवेदन किया जा सकेगा।

कम ब्याज पर
ऋण


योजना के तहत देश में पांच वर्ष तक अध्ययन के लिए चार लाख रूपए प्रति
वर्ष के हिसाब से 20 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाएगा।


विदेश में पांच
वर्ष तक अध्ययन के लिए छह लाख के हिसाब से 30 लाख रूपए तक का ऋण मिल सकेगा। आवेदक
को ऋण राशि की पांच प्रतिशत राशि देनी होगी। पुरूष लाभार्थी से 8 व महिला से 6
प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लिया जाएगा।

पढ़ाई पूरी होने के बाद किस्तों
में अदायगी

योजना का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध,
पारसी तथा जैन समुदाय के पात्र लोगों को मिलेगा। ऋण की अदायगी मासिक किस्त के रूप
में की जा सकेगी। ये किस्तें भी शिक्षा पूरी होने के छह माह बाद शुरू होंगी। आवेदक
के परिजन चाहें तो इससे पूर्व भी किस्तें जमा करा सकेंगे।

इस प्रकार के आदेश
मिल चुके है। योजना के तहत पात्र को ऋण दिया जाएगा। यह योजना शुरू हो चुकी है।बशीर
अहमद शेख, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजसमंद