24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरि सिंह ने मुझे प्रधान बनाने के 27 लाख लिए- बीरम सिंह

भीम के पूर्व भाजपा विधायक पर उनकी ही पार्टी के प्रधान ने जड़ा सनसनीखेज आरोप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नाम जारी की चिट्ठी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Jitendra Paliwal

•

Updated: 4 Jul 2021, 10:02 AM IST

bjp_2.jpg

भीम. प्रदेश संगठन में मचे बवाल के बाद राजसमंद भाजपा में भूचाल आ गया है। भीम पंचायत समिति के प्रधान बीरम सिंह ने भीम-देवगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक व पूर्व मगरा बोर्ड विकास अध्यक्ष हरि सिंह रावत पर प्रधान बनाने के नाम पर 27 लाख रुपए लेने का आरोप जड़ा है। प्रधान बीरम सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नाम जारी चिट्ठी में यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पैसा वापस दिलाने और रावत को पार्टी से निष्कासित करने की गुहार भी लगाई है।
राजसमंद भाजपा में यह इस तरह का पहला मामला है, जब किसी पद पर बैठाने के लिए पैसों के लेन-देन का खुला आरोप लगा हो। फिलहाल जिला भाजपा इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, वहीं विधायक ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

प्रधान ने चिट्ठी में यह लिखा
मैंने भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में कई वर्षों तक सेवा की। गत दिसम्बर, 2020 के पंचायत चुनावों में मैंने भाजपा से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा व जीता। इसके बाद मुझे पूर्व विधायक ने प्रधान बनाने को कहा। मुझे कहा- 27 लाख रुपए लगेगा। मैंने पद मिलने की आस में मित्रों व रिश्तेदारों से उधार लेकर 27 लाख रुपए की व्यवस्था की और अज्ञानतावश पार्टी का नियम समझकर हरि सिंह रावत को यह पैसा दे दिया। बाद में पता चला कि भाजपा का कोई नियम नहीं है, बल्कि भाजपा तो नियम व सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हरि सिंह ने यह राशि मुझसे भ्रष्टाचार व धोखा करते हुए ली। मैंने कई बार उनसे राशि लौटाने को कहा, पर हर बार मेरी बात को नजरअन्दाज किया। मैंने परेशान होकर सांसद दीया कुमारी को गत 29 मई को ब्यावार में उनके प्रवास के दौरान मिलकर व्यथा बताई एवं एक पत्र भी दिया। पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता होने के नाते मुझे 27 लाख रुपए दिलाएं। हरि सिंह को पार्टी से निष्कासित करें। मुझ पार्टी की रीति-नीति व सिद्धांतों पर पूरा भरोसा है।

---
पूर्व विधायक हरि सिंह ने मुझसे 30 लाख रुपए मांगे थे। मैंने किसी तरह जुटाकर 27 लाख दिए। मुझे अब जाकर पता चला है कि जिन पंचायत समिति सदस्यों व ऊपर पहुंचाने के नाम से पैसे लिए, उन तक तो पहुंचे ही नहीं। अब मैं उधारी लाकर फंस चुका हूं। मुझे पैसा चाहिए।
बीरम सिंह, प्रधान, पंचायत समिति, भीम

ऐसी तो कोई बात नहीं है। यह एक सोची-समझी साजिश है। ऐसा कभी इतिहास में भी नहीं हुआ है। पूर्व में भी जिला प्रमुख बनाने के लिए मुझे करोड़ों रुपए के ऑफर आए, लेकिन मैंने किसी से एक रुपए नहीं लिया है। यह एकदम झूठी बात है। मैं रुपए क्यों लूंगा। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे नकद पैसा दिया है तो साबित करें।
हरि सिंह रावत, अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, मगरा विकास बोर्ड

प्रवास के दौरान कार्य के सम्बंध में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलते हैं। भीम प्रधान ने किस पर क्या आरोप लगाए हैं, मुझे नहीं मालूम। इस बारे में सम्बंधित ही कुछ कह पाएंगे।
दीया कुमारी, सांसद, राजसमन्द

मेरे पास कोई चिट्ठी नहीं आई है, न ऐसी कोई बात मेरी जानकारी में है। यह अनर्गल बात है। ऐसा नहीं हो सकता है।
वीरेन्द्र पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष, राजसमंद

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग