4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

QUESTION : श्रीनाथजी मंदिर के संविदाकर्मी को कॉटेज का प्रभार दिए जाने पर उठे सवाल

बदले गए स्थाई कर्मचारी ने तिलकायत को पत्र लिख जताया रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 4 Mar 2018, 3:01 PM IST

Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,nathdwara news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Shrinath Ji Temple at Nathdwara,

नाथद्वारा. श्रीनाथजी मंदिर मंडल का बेहद महत्वपूर्ण दामोदर धाम कॉटेज प्रभारी पद संविदाकर्मी को देने पर यहां के एक स्थाई कार्मिक ने आपत्ति जताते हुए बोर्ड के पदेन अध्यक्ष तिलकायत राकेश बावा को एवं मंदिर मंडल ऑफिसर्स एसोसिएशन को पत्र लिखा है। पत्र में द्वेषतापूर्ण व अन्यायपूर्ण आदेशों का आरोप भी लगाया व संज्ञान लेकर न्याय की गुहार लगाई है। हाल ही में मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में बोर्ड के सबसे अत्याधुनिक सात मंजिला दामोदरधाम कॉटेज का प्रभारी पद संविदाकर्मी अंबालाल लोढ़ा को दिया गया। वल्लभ विलास कॉटेज के साथ यह प्रभार दिया है। वहां मैनेजर व स्थाई अधिकारी इन्द्रसिंह शिशोदिया को संपूर्ण चार्ज लोढ़ा को देने का आदेश भी दिया। इस निर्णय से खफा मंदिर इन्द्र सिंह ने तिलकायत को पत्र लिखकर बताया कि बिना सूचित किए लोढ़ा जबरन उन्हें हटाकर उनकी सीट पर बैठ गए एवं उनकी नेम प्लेट भी हटाकर फेंक दी, जबकि उन्हें मैनेजर पद से हटाने का कोई भी कार्यालय आदेश प्राप्त नहीं हुआ। पत्र में यह भी बताया कि संदर्भित कार्यालय आदेश से उन्हें संपूर्ण चार्ज लोढ़ा को देने को कहा है, जो कि बोर्ड के निर्णय के विपरीत है। शिशोदिया ने कहा कि संविदाकर्मी को राज्य सरकार के ेनियमानुसार किसी भी स्थाई कार्मिक अधिकारी के पद के विरुद्ध नहीं लगाया जा सकता है।

बोर्ड का आदेश
बोर्ड का आदेश माना है। उन्होंने तिलकायत को पत्र दिया है, इस बारे में मैं क्या कहूं? और भी कुछ होगा तो दिखवा लेंगे।
सत्यनारायण आचार्य, सीईओ, श्रीनाथजी मंदिर मंडल नाथद्वारा

निभाऊंगा दी गई जिम्मेदारी
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, वह निभाऊंगा। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है।
अंबालाल लोढ़ा, प्रभारी दामोदरधाम कॉटेज

अधिकारों का हनन
आदेश हमारे अधिकारों का हनन है। संविदाकर्मी को किसी भी वित्त सम्बंधी पद नहीं दिया जा सकता। दामोदर धाम का मैनेजर पद हथियाने के लिए बहुत ही चालाकी से ७ माह से पूर्व ही मुझे बिना बोर्ड स्वीकृति के सीईओ से मिलीभगत कर मैनेजर पद के साथ लेखाधिकारी व बाद में प्रबंधक वित्त पद पर कार्यादेश दिलवाया गया। मुझसे वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध होते हुए भी द्वेषतापूर्वक यह निर्णय लिया है।
इन्द्र सिंह सिसोदिया, स्थायी कर्मचारी

संविदाकर्मी को स्थाई अधिकारी के स्थान पर लगाना गलत है। मुझे पत्र दिया है। मैं सीईओ से बात करूंगा।
राधेश्याम गुर्जर, अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन श्रीनाथजी मंदिर मंडल, नाथद्वारा

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़