24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHARAT BAND : सोशल मीडिया का भारत बंद राजसमंद में बेअसर, रोडवेज बसें बंद होने से यात्री परेशान

शहर में पुलिस व प्रशासन ने तैनात कर दिया पुलिस जाब्ता

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,

राजसमंद. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर मंगलवार को भारत बंद की चल रही खबर राजसमंद में बेअसर दिखी। यहां पूरा बाजार खुला रहा। इधर राजसमंद आगार ने बिना किसी सूचना के सभी रोडवेज बसें बंद कर दी, जिससे सवारियों को खासी परेशानी हुई। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रखा था। मामले में राजसमंद आगार का कहना है कि पिछलीबार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यहां की तीन बसें फूंक दी थी, इसे ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन बंद किया गया। इसके अलावा प्रशासन द्वारा राजसमंद शहर के साथ ही नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ शहरी इलाके के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस की गश्त रही। पुलिस की तैनातगी लोगों में काफी चचा्र का विषय बनी रही।

जयपुर में इंटरनेट बंद रहा चर्चा का विषय
राजधानी जयपुर में इंटरनेट बंद रहने, अलवर सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में भी छिटपुट घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चलती रही। इस कारण लोगों में काफी चर्चा चलती रही।

दिनभर पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना
देवगढ़. सोशल मीडिया पर मंगलवार को भारत बंद को लेकर चल रहे संदेशों के चलते देवगढ़ में आज पुलिस व प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। हालांकि नगर में बंद का कोई असर नहीं रहा। नगर में सुबह से ही एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं, जिला मुख्यालय से पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी थाने पर तैयार रखा गया। बंद को लेकर स्थानीय किसी भी संगठन ने समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे।


छात्रों-शिक्षिकाओं ने बांधे परिण्डे
मोही. कस्बे के श्रीजवाहर बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम की शिक्षिकाओं तथा छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में संस्थाप्रधान प्रियंका शर्मा के सानिध्य में परिण्डे बांधे। इस दौरान नीमा सोनी, लीला सेन, पर्यावरण प्रेमी दल के गणराज तेली, नारायण तेली, गोपाल तेली, दीपक तेली, सुरेश तेली, किंजल सेन, कनिका शर्मा मौजूद थे।

रंगोली सजाकर आतिशबाजी की
राजसमंद. राणा राजसिंह आयोजन समिति द्वारा जिला स्थापना दिवस पर राजसिंह सर्कल जलचक्की चौराहे पर रंगोली सजाकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान डायमंड ग्रुप अध्यक्ष अशोक रांका, जेसी ग्रुप अध्यक्ष अशोक टांक, लालनग्रुप अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, आदिवासी समाज अध्यक्ष धर्मराज मीणा, पार्षद हेमंत रजक, खुशकमल कुमावत, मनीष सिंह राठौड़, ललित खींची, हिम्मत रांका, महेश दाधीच, कमल शर्मा आदि मौजूद थे।