
रेलमगरा. जूणदा में गाडरी समाज की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लालसिंह शक्तावत ने बताया कि समाज की 536 बीघा जमीन पशु चरने के लिए हैं और इसकी पॉवर ऑफ अटोर्नी अमलोई निवासी रामलाल (70) पुत्र मोडीलाल गाडरी के नाम कर रखवाली का जिम्मा दिया था। बताया कि उक्त जमीन बेचने की शंका पर रेलमगरा उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से स्थगनादेश ले लिया। इस पर रामलाल गाडरी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी स्टाम्प जारी करवा कर ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं होने के झूठे स्टाम्प तैयार कर लिए और उक्त दस्तावेज अजमेर भू अभिलेख कार्यालय में पेश कर उपखण्ड अधिकारी के स्थगन आदेश को खारिज करवा दिया। इस पर जूणदा निवासी रतनलाल जाट ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच करते हुए अमलोई निवासी रामलाल गाडरी के साथ जूणदा निवासी मदनलाल पुत्र भैरूलाल नाई, रोशनलाल पुत्र मोहनलाल सेन, रेलमगरा निवासी हमेर पुत्र प्रताप गाडरी, रेलमगरा निवासी राजमल पुत्र नारायणलाल कुम्हार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा समग्र पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
ट्रेक्टर की चपेट से नाले में गिरी कार
राजसमंद. शहर के सौ फीट रोड पर बुधवार को ट्रेक्टर की चपेट में आने से बेकाबू कार विद्युत पोल से टकराते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में पोल टूट कर दुकान पर गिर गया, मगर कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार कैलाशचंद्र बैरवा कार लेकर अस्पताल जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे पत्थर से भरे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार पोल से टकराते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में चालक कैलाशचंद्र को हल्की चोटे आई। स्पार्किंग से बिजली बंद हो जाने व आस पास किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रेक्टर को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी।
Published on:
12 Apr 2018 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
