25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAK : 15 दिनों से स्पार्किंग का खेल, विभाग की निगरानी फेल : कतिपय लोगों की करतूत

शिकायत के बाद भी नहीं हो पाई कोई कार्रवाई

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

लावासरदारगढ़. उप तहसील क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से कतिपय समाजकंटकों द्वारा विद्युत निगम व पुलिस को धता बताते हुए विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन, निगम द्वारा इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस इन लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं। इसके चलते आपूर्ति में व्यवधान के रूप में खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है और लगातार आंखमिचौनी से उपकरणों के खराब होने का डर भी बना रहता है। गर्मी के मौसम में रात को बिजली गुल होने से ग्रामीणों की नींद खराब होती है तो परीक्षार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। राजस्थान पत्रिका में भी मामले की गंभीरता को देखते हुए गत एक अप्रेल को बिजली के दुष्मन बन रहे समाज कंटक शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर प्रशासन को जागरूक करने का प्रयास किया था। इसको लेकर निगम के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

ग्रामीणों में रोष
सरदारगढ़ के साथ ही डिंगरोल, पनोतिया, कलामतों का खेड़ा, धनौली, गाडरियावास, रावों का खेड़ा सहित क्षेत्र के दर्जन गांवों में पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय से यही स्थिति होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

रात में करते हैं गड़बड़ी
हाल में 5 अप्रेल को हनुमानमंदिर के नजदीक गाडरिवास लाइन पर तार डाल दिया, जिससे विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने लगी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक अज्ञात लोग अपनी बिना नम्बर की मोटर साईकिल लेकर भाग गए। 7 अप्रेल को धनौली चौराहा के पास सरदारगढ़ 33 केवी लाइन के पास गीली लकड़ी की बेल को तार डाल दिया, जिससे लाइन फॉल्ट होने से रात में चार घंटे तक सरदारगढ़ कस्बे सहित आसपास के गांव अंधेरे में रहे।

दर्ज कराया है मामला
अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। विभाग भी अपनी टीमों के साथ जांच कर रहा है। गाडरियावास की घटना के बारे में पुलिस को सहयोग को पूरी जानकारी दी गई है।
रोशनलाल मेवाड़ा, सहायक अभियंता, एवीवीएनएल आमेट

पुलिस टीम कर रही है जांच
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम मामले में लगातार निगरानी कर जांच कर रही है।
महेशचन्द्र मीणा, थाना प्रभारी, आमेट