
केलवा. क्षेत्र में खनिज रॉयल्टी की आड़ में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। रविवार को ट्रेलर व डंपर चालकों ने एकजुट होकर 'रामलखन काटा' पर हो रही कथित गैरकानूनी वसूली के खिलाफ आवाज़ उठाई। आरोप है कि खनिज विभाग की अधिकृत रसीद के बावजूद रॉयल्टी ठेकेदार अपनी अलग पर्ची काटकर अधिक पैसे वसूल रहे हैं।
खनिज विभाग ने रॉयल्टी के लिए तय राशि 358 निर्धारित की है, लेकिन ठेकेदार जबरन 450 वसूल रहा है। यही नहीं, ट्रक के वजन काटे के नाम पर भी 150 की जगह 250 प्रति ट्रेलर वसूले जा रहे हैं। यानी हर ट्रेलर से करीब 200 की अवैध वसूली की जा रही है।
केलवा क्षेत्र से रोजाना औसतन 400-500 ट्रेलर और 500-600 डंपर कटिंग पॉइंट से फैक्ट्रियों की ओर जाते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अवैध वसूली से रॉयल्टी ठेकेदार रोजाना लाखों की कमाई कर रहे हैं और सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामवासियों गणपत सिंह चौहान, कैलाश चंद्र, शंकर गुर्जर, भगवत सिंह, रतन तेली, गोवर्धन सिंह, ओकरा सिंह, पप्पू सिंह, राजू तेली, नंदू गुर्जर, माधुलाल और रामसिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि यह पूरा कथित खेल खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हमारे द्वारा कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
Updated on:
12 May 2025, 11:33 AM IST
Published on:
12 May 2025, 11:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.