मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सफाई रख कर सभी अपने परिवार को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं, मोहल्ला, शहर, राज्य व देश स्वच्छ रहेगा, तभी स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने पदयात्रा कर लोगों व दुकानदारों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा मैदान में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने काम में तेजी लाते हुए तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।