एक साथ देश भर के पंद्रह स्थानों पर पीएम ने बातचीत करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह से बातचीत की और गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से स्वच्छता अभियान को नया आयाम मिला।