
Azamgarh Rampur By Election Result : रामपुर में सपा को बढ़त तो आजमगढ़ में फिर धर्मेंद यादव ने 'निरहुआ' को पीछे छोड़ा।
UP Lok Sabha By Election Result : उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। रामपुर और आजमगढ़ दोनों ही लोकसभा सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। कभी सपा तो कभी भाजपा को बढ़त मिल जाती थी, लेकिन अंतत: दोनों सीट भाजपा की झोली में गई हैं। रामपुर लोकसभा से जहां भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी विजयी हुए हैं तो आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की है। बता दें कि सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस से नोकझोंक करते हुए ईवीएम बदलने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि दोनों ही जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई।
रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का स्वाद चखा है। जबकि दोनों ही जगह सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से आजम खान सांसद चुने गए थे, लेकिन उन्होंने विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह आजमगढ़ से सांसद का चुनाव जीतने वाले अखिलेश यादव ने भी विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
मोदी लहर में भी भाजपा नहीं जीत सकी थी रामपुर
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42470 मतों हरा दिया है। बता दें कि 2019 में चली मोदी लहर भी रामपुर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी, लेकिन इस बार रामपुर सीट पर कमल खिलाकर जनता ने आजम खान को आईना दिखा दिया है।
निरहुआ को फिर बढ़त
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी का गढ़ के नाम से जानी जानें वाली आजमगढ़ सीट पर भी 2014 और 2019 में मोदी लहर का असर नहीं पड़ा था। दोनों बार यह सीट सपा के खाते में ही गई थी, लेकिन इस बार भाजपा ने जीतकर इतिहास रच दिया है।
Updated on:
26 Jun 2022 06:38 pm
Published on:
26 Jun 2022 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
