
रामपुर में जल सत्याग्रह
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर समाज वादी पार्टी से सांसद आजम खान ( azam khan ) की रिहाई को लेकर अब समाजवादी छात्र सभा आगे आई है। साेमवार को समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने कोसी नदी में जाकर जल सत्याग्रह किया और सरकार से सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की रिहाई की मांग की। इतना ही नहीं इन्हाेंने यह भी कहा कि यदि आजम खान को रिहा नहीं किया गया तो रामपुर से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
समाजवादी छात्र महासभा के जिला अध्यक्ष वैभव यादव ने कहा कि अगर जल सत्याग्रह के बाद सरकार ने उनको जल्द रिहा नहीं किया तब हम इस सरकार के खिलाफ बड़े बड़े आंदोलन का आगाज रामपुर से करेंगे। कहा कि सांसद आजम खान ने जनहित वाले काम किए हैं। सत्ता के दौरान देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई इसके अलावा जिला अस्पताल की बिल्डिंग समेत जिले में बड़ी-बड़ी इमारतें भी तामीर करवाई, नगर की सड़कें हो या फिर देहात की सड़कें उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए बड़े-बड़े ऐसे निर्णय किए जिनसे लोगों काे लाभ हाे सके। यह भी कहा कि आजम खान की अच्छाई के कारण ही आज वह सांसद और जनता उन्हे पसंद करकती है। उन्हाेंने यह भी कहा सांसद आजम खान काे साजिश के तहत उत्पीड़ित किया जा रहा है जाे उचित नहीं है।
Updated on:
26 Jul 2021, 9:39 PM IST
Published on:
26 Jul 2021, 9:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.