30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन मंजिला शोरूम में लगी आग 80 लाख रुपये कीमत की साड़ियां और अन्य कपड़े जले

बिजली लाइन में हुए फाल्ट से शोरूम की तीसरी मंजिल में आग लगी और देखते ही देखते आग पूरे शोरूम में फैल गई। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन करीब 80 लाख रुपये कीमत के कपड़े जल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Jul 2021, 9:51 PM IST

fire.jpg

शोरूम में लगी आग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) लोनी इलाके की इंदिरा मार्केट में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब वहां पर स्थित एक कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में आग लग गई। हालांकि शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धूं धूं कर लपट निकलने लगी।

यह भी पढ़ें: MP Varun Gandhi ने नहीं छूटने दी दो दर्जन बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक तंगी के चलते फीस नहीं जमा कर पा रहे थे अभिभावक

इसे बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग काे सूचना दी गई। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम समय रहते ही मौके पर पहुंच गई जिसके कारण आग को मार्केट की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए बनेगा आठ लेन का लिंक रोड

मिली जानकारी के अनुसार लोनी इलाके की इंदिरा मार्केट में फारुख मलिक का तीन मंजिला कपड़े का शोरूम है जिसके पास से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। सोमवार को दोपहर बाद बाजार में काफी भीड़ थी। शोरूम के अंदर जी कई कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। अचानक ही बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ और कपड़े के शोरूम की तीसरी मंजिल पर रखे कपड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते शोरूम की नीचे की मंजिल में भी रखें माल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जैसे ही आग लगनी शुरू हुई तो शोरूम में भगदड़ मच गई और आसपास बाजार में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें: सावधान: बरसात में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं बिजली के खंबे

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तो कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह भी रही कि दमकल विभाग की टीम ने आसपास की अन्य दुकानों में आग को फैलने से रोक लिया लेकिन शोरूम में रखा माल जलकर राख हो चुका है। शोरूम के मालिक फारख मलिक ने बताया कि इनका तीन मंजिल का कपड़े का शोरूम है। इसी शोरूम के कुछ हिस्से में बर्तनों और क्रॉकरी की भी दुकान है। शोरूम के पास से हाईटेंशन बिजली के तार जा रहे हैं। अचानक ही उन तारों में शार्ट सर्किट हुआ और तीसरी मंजिल पर रखें कपड़े ने आग पकड़ ली जिसके बाद देखते ही देखते तीनों मंजिल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन करीब 80 लाख रुपए का कपड़ा जलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तेल कारोबारी से 15 लाख की लूट

यह भी पढ़ें: यूपी में हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी, 108 और 102 सेवाएं रही ठप