30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तेल कारोबारी से 15 लाख की लूट

दिनदहाड़े लूट की घटना से मचा हड़कंप, तेल कारोबारी कस्बों के दुकानदारों से बकाया धनराशि लेकर लौट रहा था व्यापारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Jul 2021, 8:12 PM IST

loot.jpg

loot in meerut

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ हथियारों के बल पर बदमाशों ने पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तेल कारोबारी से 15 लाख की रकम लूट ( loot ) ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तेल कारोबारी के मुताबिक बदमाशों के हाथों में तमंचे और पिस्टल थे। पुलिस ( Meerut Police ) ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी भी कराई लेकिन काेई सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: कारपोरेट जगत की समर्थक बीजेपी के एजेंडे कभी नहीं रहा किसान : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

घटना थाना भावनपुर की हसनपुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई । दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मेडिकल की तरफ भाग निकले। तेल कारोबारी कस्बों के दुकानदारों से तेल और घी की बकाया धनराशि लेकर वापस लौट रहा था। घटना के बाद चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। एसएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कारपोरेट जगत की समर्थक बीजेपी के एजेंडे कभी नहीं रहा किसान : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

टीपीनगर के महावीरजी नगर मेे अमित अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। नवीन मंडी स्थल पर उनकी तेल और घी को खरीदने और बेचने की दुकान हैं। अमित अग्रवाल का मेरठ ही नहीं आसपास के जनपदों तक तेल और घी का कारोबार फैला हुआ है। सुबह अमित अग्रवाल अपने एकाउंटेंट जितेंद्र कुमार के साथ कार से देहात के दुकानदारों से बकाया धनराशि लेने के लिए निकले थे। सबसे पहले उन्होंने शाहजहांपुर फिर किठौर, हसनपुर और सिसौली के दुकानदारों से 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। उसके बाद हसनपुर चौकी से दो सौ गज की दूरी पर छोटा हसनपुर में भारत किराना स्टोर से रुपये लेेने के लिए रूके। अमित अग्रवाल कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए थे। कार की खिड़की खोलकर एकाउंटेंट जितेंद्र, भारत किराना स्टोर के स्वामी मेहराज के पास गया था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश कार के दोनों तरफ से आए। ड्राइविंग सीट की तरफ से खिड़की लॉक थी। उसके बाद दूसरी साइड वाली खिड़की खुली हुई थी। तभी दो बदमाश अंदर कार में घुस गए। उन्होंने अमित अग्रवाल की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और 15 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बदमाश लूट की रकम अपने साथ ले गए। बदमाशों ने जाते समय अमित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद अमित अग्रवाल ने शोर मचाया। उसके बाद एकाउंटेंट जितेंद्र और आसपास के दुकानदारों ने कार को घेर लिया। लूट की सूचना के बाद कारोबारी के साथ लोगों की भीड़ चौकी हसनपुर पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग के आदेश दिए। कारोबारी से लूट की घटना के बाद जिले के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि लूट की घटना के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमों को अलग अलग काम दिया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। साथ ही बदमाशों की बाइक का नंबर भी जुटाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर लेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी, 108 और 102 सेवाएं रही ठप

ह भी पढ़ें: ढाई सौ ग्राम गंगाजल की कीमत 30 रुपए, कावंड यात्रा स्थगित होने से बढ़ी डिमांड

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश