
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा स्थगित होने के चलते गंगाजल की होम डिलीवरी बढ़ गई है। बोतल बंद ढाई सौ ग्राम गंगाजल 30 रुपए में डाक विभाग बेच रहा है
2016 में केंद्र सरकार ने देशभर के 22 सर्किलों में डाकघरों से बोतलबंद गंगाजल की बिक्री की योजना शुरू की थी। डाक विभाग गंगाजल की 250 मिलीलीटर बोतलें डिलीवरी करता है, जिसकी कीमत 30 रुपये है। अपे्रल और मध्य नवंबर के बीच एकत्रित गंगाजल को डाक विभाग देशभर में भेजता है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रेल से जून के बीच कुल 45,648 बोतलें वितरित की गई हैं। इसी अवधि में 2020 और 2019 में क्रमश: 42,288 और 42,960 बोतलें वितरित की गईं। बोतलबंद गंगाजल की सबसे ज्यादा मांग तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, बिहार और कर्नाटक में है।
गंगोत्री से लिया जाता है गंगाजल
गंगाजल ऋषिकेश और गंगोत्री से लिया जाता है। उत्तरकाशी में एक प्लांट लगा है, यहां गंगाजल के पानी को फिल्टर किया जाता है और फिर उसके बोतलों में भरा जाता है।
यह भी पढ़ें : आलू का छिलका करेगा गंगा की सफाई में मदद, जानिये कैसे
Published on:
26 Jul 2021, 6:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.