2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के इस मंत्री ने आजम खान पर बोला बड़ा हमला, कहा- भागे नहीं कानून का सम्मान करें

Highlights- रामपुर के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने आजम खान पर लगाएं गंभीर आरोप- कहा- ऐसी परिस्थितियों में भी फरार हैं आजम खान- बोले- सपा के शासन में आतंक का राज था रामपुर में

less than 1 minute read
Google source verification
rampur.jpg

रामपुर. प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आजम खान शतक के करीब हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह कानून का सम्मान करने वाले राजनेता हैं तो उन्हें यकीनन रामपुर आकर कानून का सम्मान करना चाहिए और अपनी स्थिति साफ करनी चाहिये। भागने से काम नही चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जिस स्थिति से रामपुर गुजरा है, वह पूरे देश में शर्मनाक है। रामपुर के लोग कहते हैं कि यहां पहले आतंक का राज था।

यह भी पढ़ें- इस सपा सांसद के करीबी के घर पड़ा एसआईटी का छापा, लखनऊ तक मचा हड़कंप

प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कोई भी कार्यवाही अलग से नहीं की गई है। कानून की विधिक प्रकिया के तहत मुकदमे लिखे गए हैं। हमने भी खुलेआम कहा है कि जो हमें लिखित तहरीर देगा, हम कार्यवाही अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है उसे पुलिस पकड़ती है या वह शख्स खुद थाने जाकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखता है, लेकिन वह इन परिस्थितियों में भी फरार हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सोचना चाहिए कि वह आजम खान से कहें कि रामपुर की जनता का सामना करें। उन्होंने कहा कि जबसे मैंने पदभार सम्भाला है तब से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आजम खान के खिलाफ शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रभारी मंत्री के साथ रामपुर जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कोतवाली पहुंचे पीड़ित, बोले- आजम खान ने 7 लोगों को तीन दिन से बना रखा है बंधक, जानें पूरा मामला