
देशविरोधी कमेंट करने पर दोस्त ने ही कर दिया अपने करीबी का यह हाल, देखें वीडियो
रामपुर। पुलवामा हमले के बाद से ही देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। जिसके चलते लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी शरारती तत्व हैं जो माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं और पाक के पक्ष में पोस्ट डाल रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला रामपुर का सामने आया है। दरअसल, जिले की कोतवाली टांडा निवासी नदीम उर्फ मकल्लुम और हर ज्ञान सिँह सैनी आपस में फेसबुक फ्रेंड थे। हर ज्ञान सैनी ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की खुशी जाहिर करते हुए अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। जिस पर साउदी में काम करने गए नदीम मकल्लुम ने पाकिस्तान जिन्दाबाद का कमेंट कर दिया। जिससे नाराज होकर हर ज्ञान ने कोतवाली टांडा में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नदीम के खिलाफ धारा भा.द.सं. 1860 124-(A) और सूचना प्राधोगिक (संसोधन) अधिनियम 2000 66-1 में मुकद्दमा दर्ज़ कर लिया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया के टांडा के ही दो व्यक्ति हैं, हरिज्ञान और नदीम। यह आपस में फेसबुक फ्रेंड हैं और वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर इनके द्वारा आपस में फेसबुक पर कुछ कमेंट्स लिखे जा रहे थे। जिसमें नदीम ने प्रतिक्रिया में पाकिस्तान जिन्दाबाद लिखा है। जिसका कुछ लोगों ने संज्ञान लिया और थाने में आकर पुलिस को इन्फॉर्म किया। जिसके आधार पर इसमें अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
01 Mar 2019 04:26 pm
