3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur: खेतों के रास्ते नेपाल जा रहे 32 नेपाली पकड़े, खाना खिलाकर पुलिस ने दिया राशन

Highlights रामपुर में कपड़ा बेचकर करते हैं गुजारा लॉकडाउन में खत्म हो गए सारे पैसे पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर वापस भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Apr 2020, 3:58 PM IST

vlcsnap-2020-04-17-15h31m29s027.png

रामपुर। पुलिस ने रामपुर में 32 नेपालियों को पकड़ा है। ये पगडंडी के रास्ते रामपुर से नेपाल जा रहे थे। भोट थाने की पुलिस ने सभी को थाने में बैठाया। उनसे बातचीत कर पुलिस ने उन्हें खाना खिलाया और फिर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर वहीं भेज दिया, जहां से वे आए थे। ये नगर की गलियों कपड़ा बेचकर गुजर—बसर करते थे। लॉकडाउन कि वजह से उनके पास पैसा व राशन खत्म हो गया था।

यह भी पढ़ें: Rampur: सब्जी बेचने वाले पर लगाया थूकने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

किराये के मकान में रहते हैं सभी

डिप्टी एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाल के रहने वाले 32 लोग पकड़े गए थे। ये कोतवाली सिविल लाइंस स्थित बंधन मैरिज हॉल के पास किराये के मकान में रहते थे। ये नगर में कपड़ा बेचा करते थे। लॉकडाउन के बाद से इनको खाने—पीने की चीजों को लेकर दिक्कत आ गई। इनके पास पैसे भी खत्म हो गए थे। ये लोग खेतों की पगडंडी के सहारे अपने मुल्क नेपाल जा रहे थे। रास्ते में इन पर पुलिस की नजर पड़ गई।

यह भी पढ़ें: Ground Report: कोरोना की वजह से खाली हुए ब्लड बैंक, डीएम बना रहीं यह प्लान

प्रशासन से राशन उपलब्ध कराने को कहा

डिप्टी एसपी के अनुसार, पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि खाने—पीने की दिक्कत को लेकर ये बहुत दुःखी थे। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उनको खाने—पीने की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उनको थाना कैंपस में बैठाया गया और खाना खिलाया गया। वहां उनको खाने के लिए राशन भी दिया। इसके अलावा प्रशासन के अफसरों को भी कहा गया है कि उनको चावल, आटा, दालें और सब्जियां उपलब्ध करा दी जाएं। ये लोग किराए के जिस मकान में रहते थे, उस मकान मालिक से भी कह दिया गया है कि इनसे आप किराया न लें। उन्होंने उनको अपना नंबर भी दिया है। पुलिस टीम भी उन पर नजर रखे हुए है।