
रामपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर पुलिस (Rampur Police) का मानवीय चेहरा सामने आया है। जनपद की सैफनी पुलिस ने एक गरीब चौकीदार का मकान बनवाकर उसे दिवाली का अनमोल तोहफा दिया है। पुलिस के इस कार्य की जनपद में जमकर सराहना हो रही है। वहीं, चौकीदार का परिवार भी इससे बहुत खुश है।
नाले की खुदाई के दौरान गिर गया था घर
रहीस अहमद छितौनी गांव में रहता है। वह शाहबाद थाना क्षेत्र की सैफनी चौकी में चौकीदार (Chowkidar) है। इसके अलावा वह अन्य छोटे-मोटे काम भी करता है। नाले के पास में उसका मकान है। उसमें वह अपनी पत्नी और सात बच्चों के साथ रहता है। कुछ माह पहले नाले की खुदाई के चलते रहीस का मकान गिर गया था। हादसे में उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए थे। मकान बनवाने के लिए उसने कई अधिकारियों के यहां चक्कर लगाए लेकिन निराशा ही हाथ लगी। रहीस का कहना है कि घर टूटने के बाद वह पन्नी डालकर परिवार के साथ जिंदगी गुजार रहा था। ठंड में उसे बच्चों की चिंता सता रही थी। इसको देखते हुए उसने एसपी को भी मकान के लिए प्रार्थना पत्र दिया थ। इसके बाद सैफनी चौकी प्रभारी उसके पास आए और उसका हाल जाना।
दिवाली के अगले दिन बच्चों को दी मिठाई
चौकीदार का हाल देखकर चौकी प्रभारी राजेश बैंसला समेत चौकी की पूरी टीम ने रहीस का मकान बनवाने में सहयोग किया। दिवाली पर पुलिस ने उसके मकान बनवाकर उसको पर्व का नायाब तोहफा दिया। मकान बनवाने में करीब 70 हजार रुपये का खर्च आया, जिसे चौकी के स्टाफ ने उठाया। सोमवार को गोवर्धन पूजा के दिन चौकी का पूरा स्टाफ चौकीदार के घर पहुंचा। वहां उन्होंने रहीस और उसके बच्चों को मिठाई और पटाखे दिए। दिवाली यह तोहफा पाकर चौकीदार की आंखें छलक गईं। उसने पुलिस टीम को शुक्रिया अदा किया।
रामपुर पुलिस ने किया ट्वीट
सैफनी चौकी प्रभारी राजेश बैंसला का कहना है कि चार माह पहले चौकीदार का मकान गिर गया था। वह पन्नी डालकर अपने परिवार के साथ जीवन बिता रहा था। पूरे स्टाफ की मदद से उन्होंने उसको दिवाली क यह तोहफ दिया है। रामपुर पुलिस ने इसे ट्वीट भी किया है। इसके अनुसार, चौकी सैफनी थाना शाहबाद
पुलिस ने चौकीदार का घर बनवाकर दीपावली का गिफ्ट दिया है।
Updated on:
29 Oct 2019, 11:06 AM IST
Published on:
29 Oct 2019, 11:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.