
रामपुर। कोरोना वायरस यानी कोविड—19 के फैलने के साथ ही कई तरह की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। कई लोग इसके बारे में सोशल मीडिया पर पढ़कर सच भी मान रहे हैं। रामपुर के डीएम ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर इन अफवाहों की असलियत शेयर की है। इन्हीं में से एक पोस्ट में दिया गया है कि क्या मच्छर के काटने से कोविड—19 संक्रमण फैलता है।
गर्म पानी की भाप नहीं बचाती है वायरस से
कोरोना से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए रामपुर डीएम ने कई सारे ट्वीट किए हैं। उन्होंने इनके जरिए लोगों को इन अफवाहों की सच्चाई से रूबरू कराया है। डीएम ने एक पोस्ट शेयर की है। इसके अनुसार, कोविड—19 मच्छर के काटने से नहीं फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकली बूंदों से फैलता है। एक अन्य पोस्ट में कहा गया है कि गर्म पानी की भाप कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं बचाती है। इससे बचने के लिए उचित दूरी और बार—बार हाथ धोना ही उचित और बेहतर उपाय है।
शराब पीने सेहत के लिए खतरनाक
एक और अफवाह फैल रही है कि शराब पीने से इस वायरस से बचा जा सकता है। इसको लेकर बताया गया है कि शराब पीने से इस वायरस से नहं बचा सकता है। बल्कि यह किसी के भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। एक और भ्रांति फैल रही है कि उच्च तापमान पर यह वायरस नष्ट हो जाएगा। इसका जवाब यह मिला कि यह वायरस अभी नया है। अभी तक इसके उच्च तापमान में नष्ट होने का कोई प्रमाण नहीं है। बेहतर होगा कि इसे बचा जाए।
नियमित गरारे से वायरस से बचाव की पुष्टि नहीं
डीएम द्वारा की गई पोस्ट के मुताबिक, कोविड—19 वायुजनित रोग नहीं है। यह मुख्य रूप से संक्रमित शख्स के बोलने, खांसने और छींकने से निकली बूंदों से फैलता है। एक और पोस्ट वायरल हो रही है कि नमक या लवण युक्तपानी के नियमित गरारे करने से वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। इसको लेकर कहा गया कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि, गरारे करने से गले की खराश दूर करने में मदद मिल सकती है।
Updated on:
04 Apr 2020 04:44 pm
Published on:
04 Apr 2020 04:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
