समाजवादी पार्टी ने स्वार विधानसभा उपचुनाव में गैर मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेला है। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। सपा ने काफी सोच समझकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के करीब 1 घंटे के पहले अनुराधा चौहान के नाम का ऐलान किया। बीजेपी ने यह सीट अपने सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस और बसपा ने चुनाव से दूरी बना रखी है।