30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता आजम खान ने अपने विश्वविद्यालय को लेकर दिया ऐसा बयान, तिलमिलाई भाजपा

आजम खान बोले, मैंने नाचने वाला स्कूल और शराबखाना नहीं खोला मैंने ऐसा स्कूल खोला है, जहां यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई होती है शहनवाज का पलटवार, यह भाषा लोकतांत्रिक राजनीति को शर्मशार कर रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Apr 2019, 3:06 PM IST

Azam and Jaya Prada

सपा नेता आजम खान ने अपने विश्वविद्यालय को लेकर दिया ऐसा बयान, तिलमिलाई भाजपा

रामपुर. अपने गृहनगर रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सपा नेता आजम खान ने अपने बयान से एक बार फिर भाजपा में खलबली मचा दी है। अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा को रामपुर से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर एक बार फिर से कटाक्ष किया है। आजम खान ने कहा है कि हमने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला। उन्होंने कहा कि हम अच्छा बनने की कोशिश करेंगे और इसके लिए मैंने यह रास्ता अपनाया कि मैंने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला है, शराबखाना नहीं खोला है, मैंने ऐसा स्कूल खोला है, जहां यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई होती है।

यह भी पढ़ें- यूपी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

आजम के इस बयान पर जया प्रदा ने कहा है कि बौखलाहट में लोग कुछ भी बयान देने को तैयार हैं। जपा प्रदा ने आरोप लगाया कि उन्होंने मायावती जी को नहीं छोड़ा। वे मायावती को भी खूब गाली देते हैं। फिर भी गठबंधन में वो चुनाव लड़ रहे हैं। जया प्रदा ने कहा कि ये इंसान अपने होश में नहीं है। वहीं, सीएम योगी के अली और बजरंगवली वाले बयान के जवाब में आजम के यह कहने पर कि अली और बजरंगवली मिलकर लेंगे भाजपा की बलि वाले बयान पर भी जया ने कहा कि अली-बलि की बातें हो रही हैं। ये किसकी बलि देना चाहते हैं। मुझे आइडिया नहीं है। ये देश के लिए नेताओं को बलि देना चाहते हैं या जयाप्रदा को बलि देना चाहते हैं, पता नहीं।

BIG NEWS: मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर ईवीएम से छेड़छाड़ की खबर के बाद जमकर हुई नोकझोंक
आजम खान के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आजम खान ने कैसी पढ़ाई की है। उन्होंने जिस तरह की जुबान इस्तेमाल की है, क्या कोई चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति ऐसी भाषा का प्रयोग करता है। शहनवाज ने कहा कि यह भाषा लोकतांत्रिक राजनीति को शर्मशार कर रही है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही उन्होंने बजरंग बली को बजरंग अली कह दिया था। उनके इस बयान से मुस्लिम समाज के लोग नाराज़ हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान हार की झुंझुलाहत में ऐसी बात कह रहे हैं। शहनवाज ने कहा कि रामपुर के लोगों ने आजम खान को नकार कर कई बार भाजपा को जिताया है। इस बार भी जनता भजपा को ही जिताएगी। जहां तक जौहर विश्वविद्यालय की बात है, तो वह प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई से बना है और उस पर सभी का हक है।