6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर में डीसीएम और कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

रामपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां डीसीएम और कंटेनर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 3 Jul 2025, 2:56 PM IST

rampur bus accident

PC: IANS

मिलक कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई। सीएम योगी ने मृतकों के शोक परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

डीसीएम ने डिवाइडर तोड़ कंटेनर को मारी टक्कर 

मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर से टकराने के कारण डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: इकरा हसन का डीपफेक वीडियो बनाकर किया वायरल, सांसद ने दिखाई दरियादिली, माफी मांगने पर छोड़ा

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाया। साथ ही कंटेनर और डीसीएम में फंसे तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सीएम योगी ने जनपद रामपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।"

यह भी पढ़ें: दुकानदार की पैंट उतार पहचान करने के मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व सांसद ने की पहलगाम आतंकियों से तुलना

पुलिस के मुताबिक, कंटेनर और कैंटर की टक्कर में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो सैफनी और सीतापुर के रहने वाले थे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।