
रामपुर. अब तक आपने प्यार के कई किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मालला सामने आया है। यहां एक युवक को तीन सगी बहनों से प्यार हो गया। परिवार वालों को जब पता चला तो उन लोगों ने काफी विरोध किया। लेकिन प्यार में पागल तीनों बहनें युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं।
एक सप्ताह पहले घर से फरार हुईं तीनों बहनें
दरअसल ये पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब सात दिन पहले एक गांव की तीन बहनें घर वालों से बिना बताए कहीं चली गईं। अचानक तीनों के गायब होने पर परिजन घबरा गए। परिजनों ने बिना किसी को बताए चुपचाप तीनों की तलाश शुरू की। रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। यह बात गांव और आसपास इलाके में फैल गई। इन चर्चाओं ने प्यार की अजीब दास्तां को भी जन्म दिया।
तीनों बहनों की तलाश में हैं परिजन
मामला खुलने के बाद चर्चा है कि तीनों बहनें किसी युवक से प्यार करती थी और उसी के साथ फरार हो गई हैं। तीन में से दो बहनें तो बालिग हैं, जबकि एक नाबालिग है। तीनों बहनों के एक ही युवक के साथ फरार होने की घटना ने सबको हैरत में डाल दिया हैं। वहीं, परिजन अब भी तीनों बहनों की तलाश में हैं।
पुलिस को नहीं दी है सूचना
थानाध्यक्ष अजीमनगर रविंद्र कुमार ने बताया परिजनों की ओर से लड़कियों के गायब होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। शिकायत आने पर पुलिस उन्हें तलाश करने में पूरी मदद करेगी।
यह भी पढ़ें : वायरल बुखार के साथ बच्चों की आंखों में फैल रहा इंफेक्शन
Published on:
28 Sep 2021, 3:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.