29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की भीषण सड़क हादसे में मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Highlights - कांग्रेस के दो नेताओं को अज्ञात वाहन ने कुचला - शादी समारोह में शामिल हाेकर घर लौट रहे थे दोनों नेता - नेताओं की मौत से दो परिवारों में मचा कोहराम

2 min read
Google source verification
rampur2.jpg

रामपुर. जिले के मिलक थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो कांग्रेस नेताओं की मौत के बाद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि सड़क हादसे में घायल कांग्रेस नेता गुरुचरण सिंह ने रविवार सुबह इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जबकि उनके मित्र और कांग्रेस नेता विनोद महेश्वरी की हादसे के समय ही शनिवार देर रात मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों नेताओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, पार्टी के कई पार्षद और 30 प्रधान सपा में शामिल

दरअसल, रामपुर स्थित मिलक थाना क्षेत्र में तीन बत्ती चौराहा के रहने वाले कांग्रेस नेता गुरुचरण सिंह अपने मित्र विनोद महेश्वरी के संग स्कूटी पर सवार होकर एक शादी समारोह में जालिफ नगला गए थे। देर रात दोनों शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से ही लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी हाईवे पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया। इस हादसे में विनोद महेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि जबकि गुरुचरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि गुरुचरण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह लंबे समय तक कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रहे। सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनकी असमय मौत से कांग्रेस कार्यकर्ताअ‍ें में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा है। वहीं, विनोद महेश्वरी युवा कांग्रेस में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष रहे हैं। विनोद महेश्वरी का शव रात के समय ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जबकि गुरुचरण सिंह का शव बरेली से रामपुर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों नेताओं के परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब बदला जाएगा सपा के शासनकाल में बने इस आलीशान पार्क का नाम