5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के इस मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दे दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- आतंकवाद के गुंडे पाकिस्तान का दुनियाभर में हुक्का पानी बंद

2 min read
Google source verification
pak pm imran khan

मोदी के इस मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को दे दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका

रामपुर. पुलवामा हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामपुर में कहा कि आतंकवाद के गुंडे पाकिस्तान का दुनियाभर में हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एेसा पहली बार हुआ है जब अमेरिका से लेकर सऊदी अरब ने पाक का हुक्का-पानी बंद किया है। नकवी ने कहा कि हम व्यापार के माध्यम से पाक को मजबूत कर रहे थे और वह हमारे पैसों से आतंकवाद को बढाबा दे रहा था। यही वजह है कि उसकी गंदी हरकत को देखते हुए हमने पाक से व्यापार भी रोक लिया है। हमारे साथ यूएस ने भी आर्थिक मदद रोक ली है। इतना ही नहीं इस दौरान नकवी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि चोट आतंकियों को लगती है आैर यहां चीख कांग्रेस की निकलती है।

यह भी पढ़ें- ATS ने पहले ही उठा लिया होता ये कदम तो पुलवामा में नहीं होता आतंकी हमला

रामपुर में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान अब आतंक की फैक्ट्री को बंद करने के लिए मजबूर है। अगर उसने अब भी आतंकवाद को खत्म नहीं किया तो उसकी खैर नहीं। उन्होंने कहा कि सभी जान चुके हैं कि पाकिस्तान में आतंकी तैयार होते हैं, वे सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए खतरा बन चुके हैं। हम उससे सूद समेत हिसाब लेंगे। देश की सुरक्षा की खातिर हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमारी सेना ने आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है। साथ ही अब अलगाववादियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अब पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर तबके को साथ लेकर चली है। इसलिए हम 10 करोड़ लोगों के सुझाव ले रहे हैं, जिससे एक संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए कोर्इ भी अपने मन की बात लिखकर बॉक्स में डाल सकता है। यह बॉक्स सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय जाएगा।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन की सूची जारी होते ही बगावत, इस बड़े नेता पर अपनों ने ही लगाए पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप

नकवी ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चोट आतंकियों को लगती है आैर और चीखती कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयान बहादुरों की बकवास मंडली है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी झूठ बोलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समर्पित सरकार है। यह सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।

इसके जरिये चुनाव में वोट खरीदने की तैयारी में थे नेता, पुलिस ने एेसे खोला राज, देखें वीडियो-