31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे से शक के चलते पत्नी को मारा, जो भी बचाने आया उसकी भी ले ली जान

छोटा सा शक परिवार के पांच लोगों की हत्या का कारण बन गया, आरोपी (Crime Due To Love Affairs) ने (Husband Murdered Wife) घर (Father Killed Children) के (Son Killed Mother) बच्चों (Affairs) को (Crime Against Women) नहीं (Husband Wife Relation) बख्शा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Nov 2019, 4:42 PM IST

छोटे से शक के चलते पत्नी को मारा, जो भी बचाने आया उसकी भी ले ली जान

छोटे से शक के चलते पत्नी को मारा, जो भी बचाने आया उसकी भी ले ली जान

(रांची): झारखंड के कोडरमा जिले में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में आरोपी की भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:विदाई के बाद लौट रही थी गाड़ी, ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ते ही हुआ बड़ा हादसा

घटना मसमोहना गांव के हरिजन टोला की है, जहां आरोपी गंगा दास ने घर में रखे हसुुआ, रड और चाकू से वार करते हुए पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद बीच-बचाव के लिए आई अपनी मां शांति देवी पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने आवेश में आने के बाद अपने 3 वर्षीय बेटे भोला, 4 वर्षीय बेटी राधिका और 8 वर्षीय भतीजी नितिका को भी नहीं बख्शा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगादास अपने घर के ही एक कमरे में बंद हो गया था। जिसे पुलिस के प्रयास से बाहर निकलवाया गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Video: हैदराबाद की सड़क पर फास्ट एंड फ्यूरियस, फ्लाईओवर से कार ने लगाई छलांग, ले ली लोगों की जान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी गंगा दास ने कबूला कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी पुरुष के साथ अवैध संबंध है और इसी कारण उसने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए आरोपी की भाभी सुनीता देवी ने बताया कि बीती रात जब सारे लोग सो रहे थे तब अचानक हंगामे की आवाज आने लगी और देखते ही देखते आरोपी गंगादास ने 3 बच्चों समेत 2 महिलाओं की हत्या कर दी।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड