31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदाई के बाद लौट रही थी गाड़ी, ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ते ही हुआ बड़ा हादसा

Jharkhand News: इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई, वहीं लोग गंभीर रूप से घायल (Jamshedpur Road Accident) भी हुए है जिन्हें...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जमशेदपुर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Nov 2019, 3:53 PM IST

विदाई के बाद लौट रही थी गाड़ी, ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ते ही हुआ बड़ा हादसा

विदाई के बाद लौट रही थी गाड़ी, ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ते ही हुआ बड़ा हादसा

(जमशेदपुर): जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के निकट बुधवार अहले सुबह शादी से लौट रही एक कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

बताया गया है कि शादी से लौट रही कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। कार पर लगी पर्ची से पता चलता है कि जिस शादी में यह कार गई थी, उसके दूल्हे का नाम निशांत और दुल्हन का नाम नीतू है।

Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसा लगता है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को रौंद दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने कार और कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी