ज्ञातव्य हो कि झारखंड में वर्ष 2007 में 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाना था। मगर तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन साल 2011 में किया गया। इसके बाद खेल सामग्री की खरीद, ठेका देने में अनियमितता और निर्माण में गड़बड़ी के कई मामले सामने आये थे। जिसमें आंकलन के मुताबिक, 29 करोड़ रूपये से ज्यादा का नुकसान सरकार को हुआ था। इसके बाद वर्ष 2010 में एसीबी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी।