31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: BJP विधायकों का पार्टी छोड़ना जारी, झामुमो नेता ने भी बदला पाला

Jharkhand Assembly Election: जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे है, टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता (BJP MLA Vishnu Bhaiya) बगावत (JMM) की राह पकड़ते जा रहे हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Nov 2019, 4:14 PM IST

Jharkhand Assembly Election

झारखंड: BJP विधायकों का पार्टी छोड़ना जारी, झामुमो नेता ने भी बदला पाला

(रांची): जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया ने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री वर्षा गाड़ी और अशरफ खान उर्फ चुन्नू खान ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

इस मौके पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो और उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाली वर्षा गाड़ी व्यक्तिगत निर्णय और उठापटक के कारण पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया, लेकिन फिर से वापस लौटी है, इससे महिला संगठन को विशेष रूप से मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:AJSU ने संकल्प पत्र में किए यह बड़े वादे, उठाई झारखंड को विशेष दर्जा देने की मांग

सुदेश महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी लगातार पांच वर्षों से तैयारियों में जुटी थी, इसी कारण भाजपा द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही आजसू पार्टी ने भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल तो नेता से चलता है, लेकिन बूथ पर कार्यकर्त्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है। सरयू राय को समर्थन देने के मुद्दे पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सुदेश महतो ने कहा कि यह भाजपा का दलीय मामला है, पहले सरयू राय अपनी स्थिति स्पष्ट करें, उसके बाद पार्टी अपना फैसला लेगी।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड