
file photo
(रांची): चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनकी बेटी हेमा और विनीत यादव ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, रिम्स जाकर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री रमई राम ने भी उनसे मुलाकात की। लालू प्रसाद की बेटी और दामाद ने उनकी सेहत की जानकारी ली।
लालू प्रसाद पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे है और मुंबई-दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर इलाज कराने के बाद अभी रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्त्ती है। इस दौरान उनसे मिलने परिवार के कई सदस्य और पार्टी के नेता-कार्यकर्त्ता भी रिम्स पहुंच रहे है। जेल मैनुअल के अनुसार लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए आज तीन लोगों बेटी-दामाद व रमई राम को ही मौका दिया गया, अन्य नेता और परिवार के सदस्य अब सोमवार को ही लालू प्रसाद से मिल पाएंगे। इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी लालू से मिलने पहुंचे थे।
रिम्स के चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद इन दिनों अपने सेहत से परेशान है। उन्हें लगातार चक्कर आ रहा है, लेकिन डॉक्टर पूरे मामले पर नजर बनाये रखे हुए हैं। बताया गया कि कमजोरी और बीमारी की वजह से उन्हें कई बार चक्कर आ जा रहा है,जिसके कारण गिरने से वे बाल-बाल बच जा रहे है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य जांच में जुटी है। ब्लड शुगर, संक्रमण और अन्य बीमारियों की नियंत्रण के लिए लगातार दवाईयां दी रही है।
Published on:
06 Oct 2018 06:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
