
बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर लडेंगे अकेले चुनाव
(रांची): झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने पार्टी से बगावत का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो से यदि उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वे किसी अन्य पार्टी से टिकट लेकर हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने बताया कि वर्ष 2009 में वे अपने समर्थकों के आग्रह पर सक्रिय राजनीति में आये और पाकुड़ से झामुमो टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि वे पाकुड़ को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना चाहते थे, इस दिशा में कई काम किए गए, लेकिन 2014 में चुनाव हार जाने के कारण उनकी यह आकांक्षा पूरी नहीं हो सकी।
अकील अख्तर ने बताया कि अभी झामुमो और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पाकुड़ विधानसभा सीट पर दोनों ही दलों द्वारा दावा किया जा रहा है, यदि गठबंधन हो जाता है और झामुमो यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का निर्णय लेता है, तो वे अपने समर्थकों के साथ किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे, फिलहाल उन्हें झामुमो के फैसले का इंतजार है।
Updated on:
5 Nov 2019, 4:45 PM IST
Published on:
5 Nov 2019, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.