भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी ने की जांच की और आरोपों को सही पाया। बताया गया है कि रांची संसदीय सीट के लिए 6 मई को मतदान दिवस के दिन हटिया विधानसभा स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या - 288 में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा गले में डालकर कतार में खड़े होने तथा मतदान करने के आरोप की जांच कार्यपालक दंडाधिकारी रांची राकेश रंजन उरांव के द्वारा की गई।