हुसैनाबाद में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आगामी 20 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। लोजपा प्रमुख पासवान पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। हालांकि पहले पासवान 12 सितंबर को झारखंड आने वाले थे, लेकिन उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।