उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हो रही है। स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत के मौके पर प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुनने के लिए मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री सीपी सिंह,लुईस मरांडी, सांसद पीएन सिंह, रवींद्र कुमार राय, बीडी राम , विधायक नवीन जायसवाल समेत कई अन्य विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के कई सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छाग्रहियों से किये जा रहे संवाद को सुना।