प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद व संजय पासवान ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि 5 जुलाई का बंद झारखंड बनने के बाद अब तक का सबसे जबरदस्त बन्द होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जमीन की रक्षा कांग्रेस करेगी। पहले भी की है और आगे भी हर कुर्बानी देकर करेंगे। बन्द को लेकर हर स्तर पर तैयारी की गई है। प्रखण्ड, पंचायत, जिला स्तर पर रणनीति बनाई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सभी संगठनों को सहयोग करने का आग्रह किया है। इस बाबत उन्होंने सभी संगठन को पत्र भी लिखा है। सभी जिला मुख्यालय पर 4 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बन्द के दिन कांग्रेस के कार्यकर्ता हर क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर सड़कों पर उतरेंगे। सरकार बड़े नेताओं को बंद के मद्देनजर टारगेट कर रही है, जो लोकतंत्र में सही नहीं है।