मृतका के चाचा अलाउदीन ने बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे ससुरालवालों ने उसके गांव के दूसरे व्यक्ति को खबर दी कि महिला अपने बच्चों के साथ लापता है। यह जानकारी मिलने के बाद वे सभी गांव पहुंचे और मृतका के पति से जानकारी ली, तो कभी बताया कि जुवेदा ऑटो से चली गयी, तो कभी कहता कि वह वसुंधरा नामक बस से गयी है। बाद में खोजबीन शुरू हुई और मृतका का पति व ससुराल वाले भी उनके साथ खोजबीन में लग गएं, अचानक 11 बजे के बाद मृतका के ससुराल वाले एक-एक कर फरार हो गये और मृतका के मायके के ठीक सामने के कुंआ के पास लोग पहुंचे,तो कुंआ के बाहर चारों की लाश पड़ी मिली।