10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​सड़क हादसे में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाल-बाल बचे

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Shailesh pandey

•

Updated: 2 Jul 2018, 2:07 PM IST

car accident

car accident

(रवि सिन्‍हा की रिपोर्ट)
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी कार की टक्कर से एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई।

नदी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे


प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि वे सोमवार सुबह नदी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार से चक्रधरपुर से चाईबासा जा रहे थे। इसी दौरान खूंटपानी के निकट अचानक रास्ते में एक पशु आ जाने के कारण उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि तेज गति में उनके वाहन की टक्कर सड़क पार कर रही गाय या बैल से हो गई। इस हादसे में पशु की मौत हो गई, वहीं उनके वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चलने की स्‍थिति में भी नहीं थी।

सेफ्टी बैलून से हुआ बचाव


पशु से टक्कर के दौरान वाहन का सेफ्टी बैलून खुल जाने के कारण उन्हें और कार में सवार अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में वे दूसरे वाहन पर बैठ कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार चालक ने बताया कि सुबह सांसद का काफिला चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रहा था, इसी दौरान अचानक एक पशु सामने आ गया। पशु को बचाने के क्रम में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, इस बीच कार पशु से जा टकराई। घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का लगातार फोन आने लगा, लेकिन जब लोगों को यह जानकारी मिली कि दुर्घटना में प्रदेश अध्यक्ष बाल-बाल बच गए है, तब लोगों ने राहत की सांस ली।