28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Ranchi / रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

Jharkhand Update: रघुवर दास (Jharkhand CM) पूर्वी जमशेदपुर से चुनावी (Jharkhand Election Result) मैदान में ताल ठोक रहे थे। (Jharkhand Election Live Update) उनका सामना बीजेपी से दूरी बनाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमा रहे पूर्व मंत्री सरयू राय से था। सरयू राय भारी मतों से आगे (Raghubar Das Gave Resignation To The Governor Draupadi Murmu) चल रहे हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Dec 2019, 10:28 PM IST

रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

(रांची): झारखंड चुनाव के परीणाम पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। हालांकि अभी तक सभी सीटों पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन बीजेपी की हार लगभग तय है। पार्टी की हार को देखते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र दे दिया है। राज्यपाल ने रघुवर दास को वैकल्पिक व्यवस्था तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए कहा।


मतगणना शुरू होने के बाद से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्लस के पक्ष में ही रुझान सामने आ रहे थे। इसके बाद महागठबंधन नेताओं और समर्थकों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। जीत के प्रति आश्वस्त होने के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन और उनके समर्थक जश्न मनाते नजर आए। हेमंत सोरेन ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात भी की। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल भी रुझानों को देखकर उत्साहित है।


इधर रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। उनका सामना बीजेपी से दूरी बनाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमा रहे पूर्व मंत्री सरयू राय से था। सरयू राय भारी मतों से आगे चल रहे हैं। झारखंड में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर बीजेपी हारती है तो यह मेरी हार है। सीएम रघुवर दास ने कहा कि अब कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी काफी वोटों की गिनती होनी बाकी है। जो रुझान आए हैं, उसका मैं स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपने के बाद रघुवर दास मुख्यमंत्री आवास के सभी कर्मचारियों से मिले। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी तरह कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करने को कहा। साथ ही कहा कि उनकी किसी बात से यदि किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।