(रांची): आवश्यक वस्तुओं की कीमत में बढ़ोत्तरी और पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, केरोसीन तेल, होल्डिंग टेक्स एवं बिजली बिल की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध मे झारखंड विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा से बिरसा चौक तक “साइकिल यात्रा“ निकाली गई। पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी रिक्शा पर बैठकर यात्रा में शामिल हुए, वहीं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता साईकिल चलाते हुए यात्रा पूरी की।