(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि केरल में आई भीषण बाढ़ से वे काफी चिंतित है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखण्ड सरकार की ओर से केरल सरकार को 5 करोड़ रु की आर्थिक मदद दी जा रही है। विपदा की इस घड़ी में झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता केरल के लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केरल में बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि राहत के काम में सभी को आगे आना चाहिए, लोग खुलकर प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग कर केरल के साथियों की मदद करें।