2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायन-बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या, चार बच्चों को भी हुई मारने की कोशिश

झारखंड के खूंटी जिले के डाड़गामा गांव में गुरुवार की देर रातडायन-बिसाही (अंधविश्वास) में एक दंपति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Siddharath Bhatt

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:47 PM IST

murder spot

murder spot

(रवि सिन्‍हा की रिपोर्ट)
रांची। झारखंड के खूंटी जिले के डाड़गामा गांव में गुरुवार की देर रात
डायन-बिसाही (अंधविश्वास) में एक दंपति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। वहीं दंपति के चार बच्चों को भी मारने की कोशिश हुई। दंपति की एक पुत्री का भी गला रेतने का प्रयास किया गया। वहीं दो पुत्र व एक अन्य पुत्री को भी गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर मृतका के कटे सिर को अपने साथ ले गए। घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

15 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 15 की संख्या में अपराधी डाड़गामा गांव पहुंचे। अपराधियों ने 55 वर्षीय सपरी मुंडा और उनकी पत्नी (50वर्ष) की लाठी-डंडों से पिटाई शुरु कर दी। बताया गया है कि अपराधियों ने पहले सपरी मुंडा को मार डाला और उसकी पत्नी ने भागने की कोशिश की, तो अपराधियों ने बरामदे में उसे भी मार दिया। हमलवारों ने दंपति के चार बच्चों को भी घायल कर दिया।

पडौसी के घर का दरवाजा बाहर से किया बंद


घायल बच्चों ने बताया कि अपराधियों ने पहले घर के अंदर पिता की हत्या की। इस दौरान जब मां भागने लगी तो बाहर आकर बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उनकी भी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दो बड़े भाई घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। अपराधियों ने उनके कमरे के साथ पड़ोसी के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। ताकि शोर होने पर वे मदद को न आ सके। घायल बच्चों ने बताया कि सभी अपराधियों ने नकाब पहन रखा था। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड