31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले नक्सलियों का तांडव, सरे बाजार JMM नेता को भूना, दो JCB को फूंका

माओवादियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम (Jharkhand Mukti Morcha Leader Murder) दिया, शुक्रवार को भी बड़े (Jharkhand Mukti Morcha Leader Mohan Gupta) नक्सली (JMM) हमले (Jharkhand Election) में (Jharkhand Police) पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Nov 2019, 8:59 PM IST

चुनाव से पहले नक्सलियों का तांडव, सरे बाजार JMM नेता को भूना, दो JCB को फूंका

चुनाव से पहले नक्सलियों का तांडव, सरे बाजार JMM नेता को भूना, दो JCB को फूंका

(रांची): आगामी 30 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले माओवादियों ने शनिवार को दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। पलामू में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, वहीं दो अन्य लोग गोलीबारी में घायल है। इधर, लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू जिले के पिपरा बाजार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहन गुप्ता शनिवार शाम दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। मोटरसाईकिल सवार नक्सलियों ने उन्हें टारगेट कर एके 47 से फायरिंग की। दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई फायरिंग में दुकान मालिक सूरज सोनी, नीरज सोनी और गोलु कुमार को भी गोली लगी।

यह भी पढ़ें:नजरबंद कश्मीरी नेताओं से मिले परिजन, बाहर आकर सुनाया दुखड़ा


गोलीबारी में मौके पर ही मोहन गुप्ता की मौत हो गई, जबकि फल व्यवसायी सूरज सोनी को इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हो गई। गोलू कुमार और राज कुमार सोनी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेजा गया है। मोहन गुप्ता कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर रहे थे। 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था। उनकी कार को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। नक्सलियों के खात्मे के लिए मोहन गुप्ता ने पिपरा थाना भवन बनवाया था। घटनास्थल पर माओवादियों द्धारा पर्चा भी छोड़ा गया है। मौके से पुलिस ने 9 खोखे बरामद किया है। पुलिस नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी

इधर लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में सडक़ निर्माण में लगी दो जेसीबी को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। पथ निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 36 करोड़ रुपए की लागत से उक्त सडक़ का निर्माण हो रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि इस घटना को माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ता ने अंजाम दिया है। इससे पहले लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इसमें एक एएसआइ समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड