इस मौके पर डीआरएम ने बताया कि यूटीएस ऐप को यूजर गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद साइन अप करना होगा और खुद का नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जेनरेट होगा जिसे भरने के बाद साइन-अप पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपकी आईडी, पासवर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आ जाएगा। इसका इस्तेमाल आप यूटीएस ऐप लॉग इन करने में कर सकेंगे।