31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव प्रभारी पहुंचे रांची, बागी सरयू राय के चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

इधर, (Jharkhand BJP) मुख्यमंत्री (Jharkhand CM) रघुवर दास (Jharkhand CM Raghubar Das) भी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से (Jharkhand Election) नामांकन दाखिल करने (Saryu Rai) के बाद (OM Prakash Mathur) आवास पहुंचे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Nov 2019, 4:32 PM IST

चुनाव प्रभारी पहुंचे रांची, सरयू राय के चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

चुनाव प्रभारी पहुंचे रांची, सरयू राय के चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर चुनावी रणनीति को मूर्त्त रूप देने के लिए मंगलवार को रांची पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश माथुर ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से पार्टी के बागी नेता सरयू राय द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भाजपा को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अकेले चुनाव लड़ने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें:AJSU ने संकल्प पत्र में किए यह बड़े वादे, उठाई झारखंड को विशेष दर्जा देने की मांग

इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद मंगलवार सुबह को रांची पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर भी पहुंचे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 नवंबर को पलामू और गुमला में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें:बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 21 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे है। अमित शाह मनिका और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा 22 नवंबर को लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा पलामू में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी 22 नवंबर को बिश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड