10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिम्स कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर की खुदखुशी,संदेहास्पद मौत मान रहे परिजन

मृतक रवि कुमार रांची के रिम्स अस्पताल में काम करता था...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 7 Oct 2018, 3:57 PM IST

suicide

suicide

(रांची): राजधानी रांची से एक व्यक्ति के खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


रिम्स में काम करता था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार रांची के डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाले रवि कुमार ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रवि कुमार रांची के रिम्स अस्पताल में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रिम्स में बड़ा बाबू के कार्यालय में कार्यरत था।

चारो तरफ मची चीख पुकार


रविवार सुबह परिजनों ने रवि के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव को लटका देखकर परिजन की चीखने चिल्लाने लगे। युवक के आत्महत्या करने की खबर पडोसियों को मिली तो घर के बाहर जमावड़ा लग गया। पडोसी रोते हुए परिजनों को ढ़ाढस बंधाते रहें। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। मृतक के परिजनों ने मामले को संदेहास्पद बताया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।